{"_id":"f23f5810-29bc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"arvind-kejriwal-set-for-big-expose","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर केजरीवाल करेंगे खुलासा, किसकी दिवाली होगी काली?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिर केजरीवाल करेंगे खुलासा, किसकी दिवाली होगी काली?
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 01:50 AM IST
विज्ञापन
इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लीडर अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को फिर भ्रष्टाचार के एक नए मामले का खुलासा करेंगे। इसकी खबर मिलते ही सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
हर कोई यह अंदाजा लगाने में लगा हुआ है कि अरविंद किसकी दिवाली काली करेंगे। शुक्रवार को प्रेस क्लब में डेढ़ बजे उनके निशाने पर कोई और बड़ी शख्सियत हो सकती है।
विज्ञापन
पहले की तरह इस बार भी आईएसी ने किसी को भनक नहीं लगने दी है कि इस बार कौन निशाने पर होगा। इससे पहले वह रॉबर्ट वाड्रा, नितिन गडकरी और रिलायंस इंडस्ट्री पर आरोपों के बम फोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
यह केजरीवाल का चौथा खुलासा होगा। इससे पहले तीसरे खुलासे में केजरीवाल ने देश के सबसे बड़े कारपोरेट घराने रिलायंस को अपनी व्यूह रचना में घेरा।
उन्होंने देश की महत्वाकांक्षी कृष्णा-गोदावरी बेसिन से प्राकृतिक गैस निकालने की परियोजना को रिलायंस द्वारा ‘दादागिरी और भ्रष्टाचार’ से चलाने और सरकार द्वारा इस ‘चक्रव्यूह’ में घुटने टेकने के आरोप लगाए थे।