{"_id":"1594ad1c-9752-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"arvind-kejriwal-s-fast-enters-six-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की हालत बिगड़ी, अनशन जारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल की हालत बिगड़ी, अनशन जारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बिजली और पानी के बढ़े हुए बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का अनिश्चितकालीन अनशन आज छठे दिन में प्रवेश कर गया। उनकी पार्टी के लोगों का कहना है कि केजरीवाल की हालत लगातार बिगड़ रही है।
विज्ञापन
पार्टी ने एक बयान में कहा है कि केजरीवाल का स्वास्थ बिगड़ता जा रहा है। चिकित्सा दल का कहना है कि उनका रक्तचाप 114..70 और नब्ज 74 तथा शर्करा की मात्रा 108 है। उनका वजन भी 65 किलोग्राम से घटकर 59.5 किलोग्राम हो गया है। उनके मूत्र में कीटोन की मात्रा 4प्लस है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने कहा कि बिजली और पानी की बढ़े हुए बिल का भुगतान नहीं करने का संकल्प लेने वाले पत्र पर कल 82,726 लोगों ने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर करने वालों की संख्या अब 2.69 लाख हो गई है। बयान में कहा गया है कि हस्ताक्षर वाले पत्रों को जल्द ही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन