{"_id":"34c74a89c2ac1a99e4a51bab597fb627","slug":"arvind-kejriwal-s-aap-picks-its-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल के ये रहे छह मंत्री","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अरविंद केजरीवाल के ये रहे छह मंत्री
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Dec 2013 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने अपने कैबिनेट में मंत्रियों की घोषणा कर दी है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला, गिरीश सोनी, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन मंत्री होंगे।
विज्ञापन
6 मंत्रियों वाली इस सरकार में 26 साल की युवा राखी बिड़ला को मंत्री पद दिया गया है। राखी ने दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजकुमार चौहान को हराया था। इसके अलावा केजरीवाल के खास मनीष सिसोदिया को भी इस कैबिनेट में जगह दी गई है।
विज्ञापन
पढ़िए:- AAP की सरकारः एक्सपर्ट करेंगे मंत्रियों की मदद
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश से चुनाव जीतकर आए सौरभ भारद्वाज भी इस मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। सौरभ एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे और वहां से इस्तीफा देकर उन्होंने चुनाव लड़ा था।
इन लोगों को मंत्रिमंडल में मौका देकर अरविंद केजरीवाल ने आप’ की सरकार में हर तबके के नेतृत्व को तरजीह देने के साथ-साथ उसकी क्षेत्र और विषय विशेषज्ञता तथा समाज में किए गए कामों को भी ध्यान में रखा है।
‘आप’ की तीन महिला विधायकों वंदना कुमारी, वीना आनंद और राखी बिड़ला में से राखी को जगह दी गई है। वरिष्ठता को देखते हुए पहले वंदना कुमारी को प्रमुख दावेदार माना जा रहा था लेकिन उनकी जगह पार्टी ने युवा और कद्दावर कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान को हराने वाली राखी बिड़ला को तरजीह दी है।