फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arvind kejriwal reached banaras

काशी बनी जंग का मैदान, मोदी के सामने केजरीवाल

Tue, 25 Mar 2014 06:46 PM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal reached banaras

अरविंद केजरीवाल ने अपनी रैली में नरेंद्र मोदी, भाजपा और कांग्रेस को कोसने के बाद आखिरकार बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। कांग्रेस और या भाजपा, नरेंद्र मोदी हों या राहुल गांधी ये सब मुकेश अंबानी के हाथों में खेलने वाले लोग हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि वे बनारस आकर देश के सामने खड़े तमाम मुद्दों पर बहस करें। और अगर वे बहस करने के लिए नहीं आए तो देश समझ जाएगा कि दाल में कुछ काला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि मैं बनारस से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं।

‌मोदी विकास पुरुष होते, तो मैं उनका साथ देता

Arvind kejriwal reached banaras

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इस्तीफा देने के बाद मैंने सोचा कि गुजरात में अगर इतना विकास हुआ, तो मैं भी एक बार जाकर देख लूं। अगर मोदी वाकई ‌विकास पुरुष होते, तो मैं उनके साथ खड़ा हो जाता, क्योंकि मेरे लिए पार्टी जरूरी नहीं, देश जरूरी है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मैंने जो देखा, उसके बाद विरोध करना जरूरी हो गया। वो भी वही काम कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी कर रही हैं। मोदी ने किसानों की हजारों एकड़ जमीन उद्योगपतियों को दे दी। किसानों की जमीन छीनकर उन्हें सौंप दी।"

केजरीवाल ने कहा कि मोदी को वोट देने की गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंक‌ि अगर ऐसा किया गया, तो वो किसानों की जमीन छीन लेंगे और उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

मोदी को वोट दिया तो बेतहाशा बढ़ जाएगी महंगाई

Arvind kejriwal reached banaras

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं वाराणसी कोई सांसद बनने नहीं आया हूं। मैं वाराणसी के बुनकरों से बात करने आया हूं।' केजरीवाल ने रैली में कहा कि अगर आपने मोदी को वोट दे दिया तो बनारस के बुनकर नहीं बचेंगे, क्योंकि मोदी बड़े उद्योगपतियों के पैसे से चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'अगर आपने मोदी को वो‌ट दे दिया तो बनारस में छोटे उद्योग नहीं बचेंगे। अगर आपने मोदी को वोट दे दिया तो महंगाई बेतहाशा रूप से बढ़ जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि मोदी और कांग्रेस की नीति एक ही है, दोनों ही रिटेल में एफडीआई के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि रिटेल में एफडीआई से छोटे उद्योग खत्म हो जाएंगे।

मैं भगोड़ा नहीं हूं: केजरीवाल

Arvind kejriwal reached banaras

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "लोग वहां से लड़ते हैं, जहां से जीतने की गारंटी होती है। लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। कांग्रेस और भाजपा एक हो गए और मेरा लोकपाल बिल पास नहीं होने दिया। हमें कुर्सी नहीं चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मैंने इस्तीफा दिया, तो बोले केजरीवाल भगोड़ा है। रेल हादसा हुआ, तो लाल बहादुन शास्‍त्री ने इस्तीफा दे दिया था। भाजपा होती, तो कहती है कि शास्‍त्री भगोड़ा हैं।"

केजरीवाल ने कहा, "भगवान राम अपनी मां के कहने पर 14 साल वनवास चले गए थे, अगर भाजपा होती, तो कहती कि श्रीराम भगवान है। बनारस में आया हूं, गंगा में डुबकी लगाई है।"

केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

Arvind kejriwal reached banaras

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने बनारस रैली में बोलते हुए कहा कि बनारस पहुंचते ही मुझे काले झंडे दिखाए गए। हमारे ऊपर अंडे फेंके गए।

केजरीवाल ने कहा कि यह बनारस की संस्कृति नहीं है। जिन्होंने हमारा विरोध किया, हमें काले झंडे दिखाए, ये बनारस के लोग नहीं हैं, बल्कि ये बाहर के लोग हैं।

उन्होंने कहा ‌कि जब मैं गुजरात गया तो वहां भी मुझे काले झंडे दिखाए गए, वहां भी आम आदमी पार्टी का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी के भाड़े के गुंडों ने हमारे ऊपर काली स्याही फेंकी गई। हमें काले झंडे दिखाए।

आपस में ‌मिले हुए भाजपा और कांग्रेस

Arvind kejriwal reached banaras

केजरीवाल ने कहा कि हम जब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं, हमारा विरोध किया जाता है और हमें काले झंडे दिखाए जाते हैं।

उन्होंने सवाल किया कि भाजपा के लोगों ने क्या कभी राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सलमान खुर्शीद या किसी भी कांग्रेसी नेता को काले झंडे दिखाए?

केजरीवाल ने कहा कि इसी तरह कांग्रेस के लोगों ने क्या कभी मोदी, राजनाथ या किसी भी भाजपा नेता को काले झंडे दिखाए, नहीं दिखाए।

उन्होंने कहा कि इस बात से साफ पता चलता है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों आपस में मिले हुए हैं और इन दोनों भ्रष्ट पार्टियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी लड़ाई लड़ रही है।

केजरीवाल पर फेंके अंडे और स्याही

Arvind kejriwal reached banaras

बनारस पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का विरोध भी हो रहा है। जब वो काशी विश्वनाथ मंदिर से बाहर निकले, तो दो लड़कों ने उन पर अंडे फेंकने की कोशिश की।

अमर उजाला संवाददाता के मुताबिक अंडे केजरीवाल को लगे नहीं हैं। इसके बाद दोनों लड़कों को पकड़ लिया गया और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे मारपीट की। आप के नेताओं पर लहुराबीर में रोड शो के दौरान एक शख्स ने स्याही भी फेंकी।

इसके बाद केजरीवाल काशी विश्वनाथ मंदिर से रवाना हो गए। निजी समाचार चैनलों के मुताबिक केजरीवाल की रैली में अधिक भीड़ नहीं जुटी है।

भारी व‌िरोध के बीच केजरीवाल मंच पर पहुंचे

Arvind kejriwal reached banaras
बनारस में भारी व‌िरोध के बीच अरव‌िंद केजरीवाल मंच पर पहुंच गए हैं। अपने रोड शो के दौरान केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता पर कई बार हमला हुआ है। इस दौरान उन पर अंडे और स्याही फेंकी गई।

इस भारी व‌िरोध के बीच आप के सभी नेता रैली ग्राउंड में पहुंच गए हैं जहां से वो अपने कार्यकर्ताओं को संबोध‌ित करेंगे।

दोनों गुटों में जमकर नारेबाजी

Arvind kejriwal reached banaras
काशी व‌िश्वनाथ मंद‌िर पहुंचे केजरीवाल के बाद वहां माहौल गर्मा गया है। मंद‌िर के बाहर दोनों पार्ट‌ियों के समर्थकों में जमकर नारेबाजी हो रही है। इसके अलावा केजरीवाल का भैरो मंद‌िर के बाहर भी व‌िरोध क‌िया गया।

काशी व‌िश्वनाथ मंद‌िर के दर्शन के बाद केजरीवाल तुलसी घाट जाएंगे और दोपहर दो बजे कार्यकर्ताओं को रैली में संबोध‌ित करेंगे।

मंद‌िर के बाहर जुटे मोदी समर्थक

Arvind kejriwal reached banaras

बनारस के घाट पर स्नान करने के बाद काशी व‌िश्वनाथ मंद‌िर दर्शन के ल‌िए जा रहे अरव‌िंद केजरीवाल का मोदी के समर्थकों ने जमकर व‌िरोध क‌िया। समर्थकों ने मोदी के समर्थन में नारे लगाए। फ‌िलहाल मंद‌िर के बाहर ही मोदी समर्थक जमे हुए हैं।

केजरीवाल के साथ मौजूद आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया क‌ि ये भाजपा समर्थकों की माहौल ब‌िगाड़ने की साज‌िश है। मोदी कार्यकर्ताओं ने व‌िरोध करते हुए केजरीवाल पर द‌िल्ली से भागने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed