फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal provide anti corruption helpline number

भ्रष्टाचार पर केजरी'वार', नोट कर लें ये नंबर

Thu, 09 Jan 2014 10:47 AM IST
Updated Thu, 09 Jan 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal provide anti corruption helpline number

घूसखोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए आखिरकार दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नंबर जारी करते हुए बताया कि इस नंबर से दिल्ली के नागरिकों को घूसखोरी से लड़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए दिल्ली का हर नागरिक एंटी करप्शन अधिकारी होगा। उन्होंने कहा कि इससे घूसखोरों के मन में खौफ पैदा होगा।

नोट करें हेल्पलाइन नंबर

arvind kejriwal provide anti corruption helpline number

सरकार द्वारा जारी किया गया नंबर 011-27357169 है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार किया कि यह नंबर थोड़ा मुश्किल है, लेकिन हमारी सरकार अगले कुछ दिनों में 4 अंकों का हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी।

उन्होंने कहा कि इस नंबर के बाद दिल्ली का हर नागरिक खुद पुलिस होगा, वो खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली पुलिस की मदद भी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत नहीं, सलाह के लिए नंबर!

arvind kejriwal provide anti corruption helpline number

हालांकि, यह नंबर हेल्पलाइन नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि आप इस पर शिकायत नहीं कर पाएंगे। इस नंबर के बारे में जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह हेल्पलाइन नंबर नहीं, बल्कि एडवाइजरी नंबर है। इस पर आप शिकायत नहीं कर सकते कि राशन कार्ड नहीं बन रहा।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया, "यह एडवाइजरी नंबर है। आप इस पर फोन कर अपनी दिक्कत बता सकते हैं। इसके बाद सरकारी एजेंसी की तरफ से आपको फोन आएगा और उसके जरिए बताया जाएगा कि भ्रष्टाचार करने वालों को कैसे पकड़वाना है।"

उन्होंने कहा, "दिल्ली का हर शख्स अब स्टिंग ऑपरेशन कर सकता है।" यह पूछने पर कि सभी के पास कैमरा नहीं हो सकता, केजरीवाल ने कहा, "जरूर नहीं है कि वीडियो रिकॉर्डिंग ही की जाए। आप मोबाइल फोन पर ऑडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।"

विज्ञापन

फोन बन जाएगा आम आदमी का हथियार!

arvind kejriwal provide anti corruption helpline number

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यह नंबर सवेरे आठ बजे से रात दस बजे तक काम करेगा। उन्होंने बताया, "यह नंबर कुछ जटिल लग सकता है, लेकिन इस बारे में काम किया जा रहा है। और जल्द ही चार डिजिट के हेल्पलाइन नंबर दिए जाएंगे।"

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक का फोन उसका अधिकार बन जाएगा। हर आदमी पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में काम करेगा। जनता को घूसखोरों की रिकॉर्डिंग करनी है और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

केजरीवाल ने बताया कि इसके लिए काम करने वाले विभाग का खाका खींच दिया गया है, लेकिन उन्होंने आपात स्थिति पड़ने पर उप-राज्यपाल नजीब जंग से बात कर रखी है। उन्होंने कहा, "अगर अचानक कई सारी शिकायतें आने लगती हैं और कार्रवाई करने की जरूरत होती है, तो इसका भी इंतजाम रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली पुलिस की मदद ली जाएगी।"

खामियों के बारे में हमें बताएं!

arvind kejriwal provide anti corruption helpline number

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि करप्‍शन के खिलाफ जंग शुरू होगी और हम बिग टिकट करप्‍शन के खिलाफ एक्‍शन लेंगे। उनके मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य घूस मांगने वाले लोगों के दिलों में खौफ पैदा करना है।

उन्होंने बताया कि इस नंबर पर जब शिकायत की जाएगी, तो शिकायतकर्ता को घूसखोर को पकड़वाने का तरीका बताया जाएगा। हालांकि, जब अमर उजाला ने यह नंबर डायल करके देखा, तो एक रिकॉर्डिंग के बाद फोन खुद कट रहा था।

केजरीवाल ने इस बारे में भी ‌स्थिति साफ करने की को‌शिश की। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मीडिया तुरंत नंबर डायल कर देखेगा और इसमें कुछ खामियां हो सकती हैं। ऐसा भी हो सकता है कि जो इस नंबर को अटैंड करे, उनकी सलाह या बातों पर आपको हंसी भी आए। लेकिन मीडिया हमें डांटते रहे, हम सुधार करते रहेंगे।"

राजनीतिक विरोधियों को चेतावनी!

arvind kejriwal provide anti corruption helpline number

अरविंद केजरीवाल ने नंबर जारी करने के साथ-साथ अपने राजनीतिक विरोधियों को भी चेताया। उन्होंने कहा, "एक तरफ हम दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ वार कर रहे हैं और दूसरी तरफ केंद्र सरकार भ्रष्टाचार विरोधी कानून को कमजोर बना रही है।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली के चुनावी नतीजों से कोई सबक नहीं लिया है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि भ्रष्टाचार निरो‌धक कानून में संशोधन का विरोध करें, जिसे कमजोर बनाने की कोशिश हो रही है।

केजरीवाल ने कहा, "इस कानून में ऐसा प्रावधान है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांचकर्ताओं को यह साबित करना होगा कि उस शख्स की संपत्ति कमाई से ज्यादा कैसे है? यह भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई को कमजोर बनाने की साजिश है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed