फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Digvijay Singh- Arvind Kejriwal Part of RSS Plan 'B' Congress free India

'RSS का प्लान बी हैं AAP-केजरीवाल'

Mon, 16 Feb 2015 04:06 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh- Arvind Kejriwal Part of RSS Plan 'B' Congress free India

अपने बयानों से सियासी मामलों को नया रंग देने में माहिर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा में शानदार जीत को नया मोड़ देने का प्रयास किया। एक ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कांग्रेस मुक्त भारत मुहिम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


आप नेता पर लगाए गए अपने आरोप के पक्ष में दिग्विजय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि जब वह कहते थे कि अन्ना आंदोलन के पीछे संघ का हाथ है तो कोई विश्वास नहीं करता था और उन्हें पागल तक कहा गया। आखिर में उनकी ही बात सही साबित हुई और इस बार भी ऐसा ही होगा। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह जानते हैं कि अपनी इस टिप्पणी के लिए उन्हें संघ और केजरीवाल समर्थकों की ओर से अपशब्द सुनने पड़ेंगे।
विज्ञापन

'कांग्रेस मुक्त भारत की योजना का हिस्सा है आप'

Digvijay Singh- Arvind Kejriwal Part of RSS Plan 'B' Congress free India

बयान की सफाई में दिग्विजय ने टाइम्स आफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि राजनीति आंदोलन के रूप में आम आदमी पार्टी को ऐसे कार्यकर्ताओं ने खड़ा किया, जिन्हें आरएसएस ने आगे बढ़ाया। आज भी वे भाजपा और उसकी नीतियों की आलोचना नहीं करते।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार की बात करती है। हालांकि भष्टाचार समाज, सरकार और सभी दलों के लिए एक मुद्दा है। सभी पार्टियां भष्टाचार के खिलाफ अपने-अपने तरीके से लड़ रही हैं। हालांकि आप केजरीवाल से पूछेंगे कि आपकी विचारधारा क्या है तो वे कहेंगे के हम भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं।। भ्रष्टाचार के खिलाफ कौन नहीं है?

दि‌ग्गी से जब पूछा गया कि क्या आप सेक्युलर राजनीति करने वालों के लिए नया विकल्प है, उन्होंने कहा कि आप आरएसएस की कांग्रेस मुक्त भारत की योजना का ही हिस्सा है। 2010 से मैं ये मानता रहा हूं।

'कभी भी BJP की मानसिकता पर सवाल नहीं उठाया'

Digvijay Singh- Arvind Kejriwal Part of RSS Plan 'B' Congress free India

सेक्युलरिज्म के मसले पर आप को अधिक साफगोई से सामने आने की चुनौती देते हुए दिग्विजय ने पूछा कि क्या केजरीवाल 'हिंदू राष्ट्र' में विश्वास रखते हैं? वह धर्मातंरण पर क्यों नहीं बोलते? क्या केजरीवाल को उन सामाजिक-आर्थिक कार्यक्रमों में भरोसा करते हैं, जो अल्पसंख्यकों के कल्याण के चलाए जा रहे हैं?

दि‌ग्गी ने पूछा की केजरीवाल ने दिल्‍ली के इन इलाकों का दौरा क्यों नहीं किया, जहां हाल ही में दंगे हुए थे? उन्होंने कभी भाजपा की मानसिकता पर भी सवाल नहीं उठाया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि एक भी ऐसी लाइन बता ‌दीजिए, जो केजरीवाल ने धर्मांतरण के खिलाफ बोली हो या उन्होंने आरएसएस के खिलाफ वैचारिक स्तर पर कोई ‌दिशा ली हो। आप के जितने भी कार्यकर्ता पार्टी छोड़ते हैं, वे भाजपा में शामिल होते हैं, कांग्रेस में नहीं आते? ऐसा क्यों? क्योंकि उनकी विचारधारा वही है।

विज्ञापन

कांग्रेस का किला बचाने की कोशिश तो नहीं ये बयान?

Digvijay Singh- Arvind Kejriwal Part of RSS Plan 'B' Congress free India

हालांकि दिग्विजय स‌िंह के बयान को बयान को कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक को बचाने की कोशिशों के तहत देखा जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की ऐतिहासिक जीत कांग्रेस के वोट बैंक के एकमुश्त आप के पक्ष में जाने के वजह से हुई है। दिल्ली में आप को 70 में से 67 जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। दिल्ली की सभी सुरक्षित सीटें आप के खाते में गईं और मुस्लिम बहुल सीटों पर भी आप ने ही कब्जा जमाया।

दिल्ली के बाद अन्य राज्यों में आप के कदम पसारने के ऐलान के बाद कांग्रेस को अपने परंपरागत वोट बैंक की चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed