{"_id":"c790f38021819aa352905b14b8717ed9","slug":"arvind-kejriwal-need-more-police-force-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ की पिटाई से डरे केजरी, मांगी और सुरक्षा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोमनाथ की पिटाई से डरे केजरी, मांगी और सुरक्षा
Updated Sat, 26 Apr 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल को बनारस में अपनी और पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए ज्यादा पुलिस की दरकार है। पिछले दिनों दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की पिटाई के बाद केजरीवाल को डर है कि आप के अन्य सदस्यों के साथ भी ऐसी घटना हो सकती है।
याद होगा आपके पिछले दिनों बनारस में चुनाव प्रचार के लिए आए सोमनाथ भारती के कपड़े फाड़ डाले गए थे। पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ही उनके नेतांओं पर हमले करा रही है।
विज्ञापन
याद होगा आपके पिछले दिनों बनारस में चुनाव प्रचार के लिए आए सोमनाथ भारती के कपड़े फाड़ डाले गए थे। पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ही उनके नेतांओं पर हमले करा रही है।
विज्ञापन
पत्र भेजकर दुखड़ा रोया
आप के नेता प्रशांत भूषण ने सोमनाथ की पिटाई पर जिला प्रशासन की उपेक्षा के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा गया है कि आप नेताओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है और इसलिए इस क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बल और पर्यवेक्षक तैनात किए जाने चाहिए ताकि इस तरह की अराजकता पर रोक लगाई जा सके।
पत्र में कहा गया है कि आप नेताओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है और इसलिए इस क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बल और पर्यवेक्षक तैनात किए जाने चाहिए ताकि इस तरह की अराजकता पर रोक लगाई जा सके।
कौन कराता है हमले
प्रशांत भूषण ने पत्र में लिखा है 'स्पष्ट है कि जैसे केजरीवाल और सोमनाथ भारती जैसे नेताओँ पर हमलो की स्क्रिप्ट कहीं और लिखी जाती है। साफ दिख रहा है कि भाजपा हाईकमान आप नेताओँ के खिलाफ हमलों का खाका तैयार करती है और फिर कार्यकर्ताओं को इस पर अमल करने का आदेश दिया जाता है'।
इस अंधेरगर्दी में प्रशासन मूक दर्शक की तरह दिखता है। हमें डर है कि आने वाले दिनों में इस तरह के हमले और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।
इस अंधेरगर्दी में प्रशासन मूक दर्शक की तरह दिखता है। हमें डर है कि आने वाले दिनों में इस तरह के हमले और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं।