फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal is pak agent: narendra modi

पाकिस्तान के तीन एजेंट, उनमें से एक केजरीवालः मोदी

Wed, 26 Mar 2014 07:42 PM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal is pak agent: narendra modi

आज पहली बार अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि तीन AK पाकिस्तान को मिले हैं। भारत में पाकिस्तान के तीन एजेंट हैं। एके-47, एके एंटोनी और एके-49।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये एके-49 ही हैं जिनकी पार्टी की वेबसाइट पर भारत का नक्शा गलत है, उनकी पार्टी ने तो अपनी वेबसाइट पर कश्मीर, पाकिस्तान को दे दिया है।

मोदी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान का एजेंट बता दिया।

आज मोदी की तीन रैली

arvind kejriwal is pak agent: narendra modi

आज से बीजेपी के पीएम पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की भारत विजय यात्रा की शुरूआत हो गई है। आज मोदी तीन जगहों पर रैलियां कर रहे हैं। उनकी पहली रैली जम्मू के हीरानगर में जारी है।

इसके बाद बुलंदशहर और दिल्ली में भी मोदी रैलियों को संबोधित करेंगे। जम्मू में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस में पापों का जवाब देने की हिम्मत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मर जवान, मर किसान'

arvind kejriwal is pak agent: narendra modi
नरेंद्र मोदी ने भारतीय फौजियों की नब्ज को भी टटोलने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यूपीए राज में जवानों के सिर काट लिए जाते हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं करती।

उन्होंने एके एंटोनी पर निशाना साधते हुए कहा कि,"रक्षामंत्री कहते हैं कि घुसपैठिए पाक फौजियों की वर्दी में आए थे, जबकि सेना कहती है कि पाक सेना आई थी।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा तो ये है कि- मर जवान, मर किसान।
विज्ञापन

'बस 60 महीने चौकीदार बना दो'

arvind kejriwal is pak agent: narendra modi

मोदी ने रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 60 साल से देश की सीमाएं कमजोर हैं, मुझे मात्र 60 महीने के लिए इस देश का चौकीदार बना दो। मैं हालात बदल दूंगा।

मोदी ने कहा कि," जम्मू लहूलुहान हो गया है। हमारी फौज के जवान अपनी जान देकर देश की रक्षा कर रहे हैं लेकिन बदले में सरकार क्या कर रही है।"

उन्होंने कहा कि मैं देश का चौकीदार बनकर रहूंगा, सरकार नहीं सेवक बनकर रहूंगा। सरकार बनने पर जम्मू का विकास किया जाएगा।

मां वैष्णों देवी के दर्शन भी किए

arvind kejriwal is pak agent: narendra modi

जम्मू में रैली से पहले मोदी ने माता वैष्णों देवी के दरबार में सिर नवाया। मोदी सांझीछत तक हैलीकॉप्टर से पहुंचे और फिर घोडे से चढ़ाई की।

उन्होंने जम्मू रैली में कहा कि,"जम्मू-कश्मीर में हवा का रुख हमारी तरफ है। यकीन है कि जीत हमारी होगी।"

मोदी ने भारत विजय यात्रा की शुरूआत आज जम्मू से की है। इसको मिशन 185 भी कहा जा रहा है।

बुलंदशहर में राहुल पर सीधा हमला

arvind kejriwal is pak agent: narendra modi

यूपी के बुलंदशहर में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी रैली एक बार फिर कांग्रेस और यूपीए सरकार पर हमला बोला।

मोदी ने कहा कि जब देश से पंजा नहीं हटेगा, तब तक भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा। आपके सामने एक तरफ शहजादे और दूसरी तरफ चाय वाले हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं सत्ता का शौकीन नहीं हूं। मैं मजदूर की तरह आपकी सेवा करना चाहता हूं। आप लोग मुझे काला धन देश में लाने के लिए आशीर्वाद दीजिए।' मोदी ने कहा कि देश की जिम्मेदारी संभालने के बाद वे चैन से नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed