फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal ignores growing criticism stands by bharti

सोमनाथ पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी 'आप'

Fri, 24 Jan 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jan 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal ignores growing criticism stands by bharti

युगांडा की कुछ महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में फंसे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को फिलहाल राहत मिल गई है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल की जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक कानून मंत्री पर किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया।

इससे पहले सोमनाथ भारती के साथ जुड़े विवाद पर विचार करने के लिए 'आप' की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बृहस्पतिवार शाम बैठक हुई।

इसमें कानून मंत्री को भी बुलाया गया था। नेताओं ने नसीहत दी कि कानून मंत्री को असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।

भारती को खरी-खोटी भी सुनाई

arvind kejriwal ignores growing criticism stands by bharti

पार्टी के नेता योगेंद यादव ने बताया कि कानून मंत्री की मौजूदगी में बैठी पीएसी में मौजूदा विवाद पर चर्चा हुई।

इसमें कानून मंत्री को साफ-साफ नसीहत दी गई कि अपने सियासी प्रतिद्वंदियों पर बात करते समय असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कतई नहीं करें। पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेताओं ने कानून मंत्री के रवैए पर सख्त नाराजगी जताई है। साथ ही कई नेताओं ने भारती को खरी-खोटी भी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी कार्रवाई से साफ इनकार

arvind kejriwal ignores growing criticism stands by bharti

वहीं, कानून मंत्री की कार्रवाई के बारे में सभी नेताओं की राय थी कि उपराज्यपाल ने न्यायिक जांच का आदेश दिया है। एक कमेटी इसकी जांच कर रही है।

चूंकि कानून मंत्री का इस मामले में कोई सीधा दखल नहीं है, लिहाजा रिपोर्ट आने तक कोई कार्रवाई करना उचित नहीं होगा।

इधर रेलभवन के पास धारा-144 का उल्लंघन करने पर दर्ज एफआईआर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नामजद कर लिया गया है।

विज्ञापन

एक और मामला अदालत पहुंचा

arvind kejriwal ignores growing criticism stands by bharti

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के नेतृत्व में मालवीय नगर में छापे के दौरान विदेशी युवतियों से छेड़छाड़ व मारपीट का एक और मामला अदालत में पहुंच गया।

युगांडा की युवती ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

साकेत स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चेतना सिंह ने दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि युवतियों की शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई।

अदालत ने उन्हें 25 जनवरी तक कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

क्यों नहीं हुई अब तक कार्रवाई?

arvind kejriwal ignores growing criticism stands by bharti

याची के अधिवक्ता राकेश सहरावत ने अदालत को बताया कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भीड़ का नेतृत्व मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती कर रहे थे और उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे।

उन्होंने पुलिस को शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अत: इन सभी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed