फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal has tendencies like hitler

'हिटलर जैसी हैं अरविंद केजरीवाल की प्रवृतियां'

Sat, 20 Oct 2012 08:35 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 20 Oct 2012 08:35 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal has tendencies like hitler

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल अपने हितों को साधने वाले महत्वाकांक्षी, अहंकारी व्यक्ति हैं और उनकी प्रवृतियां हिटलर जैसी हैं।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनसे शनिवार को भी सवाल करेंगे और पूछेंगे कि क्या वह भी आरएसएस, अन्ना हजारे और रामदेव की तरह उनके असहज प्रश्नों को खारिज करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस महासचिव के बयान प्रतिक्रिया देने लायक नहीं हैं और यह केवल यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से परेशान और बौखला गई है। केजरीवाल के सहयोगी कुमार विश्वास ने सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी कि हम केवल इतना कहना चाहेंगे कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केजरीवाल को लिखे पत्र में दिग्विजय ने कहा कि सिविल सोसायटी मूवमेंट के आपके सहयोगी रिटायर आईपीएस वाईपी सिंह ने आपको हिटलर कहा तो मैं आपमें इसके लक्षण देख सकता हूं। मेरे विचार से आपकी सार्वजनिक मुद्दों पर संघर्ष करने वाले व्यक्ति की छवि अब बदल गई है और अब अपने हितों को साधने वाले महत्वाकांक्षी, अहंकारी व्यक्ति की बन गई जो लोकतंत्र का सम्मान नहीं करता है।


सिंह ने दावा किया कि केजरीवाल आरटीआई आंदोलन में अपनी गुरु अरुणा राय को भी साथ नहीं रख सके। इसके बाद किरण बेदी अलग हो गईं और फिर अन्ना हजारे भी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का सदस्य बनना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed