फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal gujarat visit second day

केजरी का गुजरात में दूसरे दिन भी विरोध

Thu, 06 Mar 2014 02:33 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal gujarat visit second day

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरे के दौरान विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दौरे के दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को भुज में केजरीवाल का जबर्दस्त विरोध हुआ। अस्पताल में दौरे के समय केजरीवाल के खिलाफ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जताया।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को गुजरात में हिरासत में लिए जाने की खबर पर भड़के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली और लखनऊ में भाजपा के कार्यालयों पर बवाल काटा था।
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर विरोध करने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ंत हो गई। लखनऊ में भी दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। संघर्ष में कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘ऊपर’ से आए आदेश के बाद हिरासत में लिया

arvind kejriwal gujarat visit second day

अपने चुनावी अभियान पर बुधवार को गुजरात पहुंचे केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आचार संहिता के कथित उल्लंघन के आरोप में उन्हें व उनके साथियों को राधनपुर के समीप पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि उन्हें ‘ऊपर’ से आए आदेश के बाद हिरासत में लिया गया। हालांकि आधे घंटे बाद सभी को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि राज्य के सभी डीएसपी को उन्हें किसी भी कीमत पर रोकने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि, पुलिस ने आप नेताओं को हिरासत में लिए जाने से साफ इनकार किया और कहा कि पुलिस केवल यह पता कर रही थी कि आप नेताओं ने संबंधित इलाके में रैली के लिए अनुमति ली है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed