{"_id":"1d1ed93fc2d256ac9cfb11ec2356568e","slug":"arvind-kejriwal-got-z-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की सुरक्षा में 10 पुलिसकर्मी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल की सुरक्षा में 10 पुलिसकर्मी
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Mon, 13 Jan 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देशों के बाद रविवार शाम को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा से लैस कर दिया गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस ने रविवार शाम को दो सब इंस्पेक्टर और आठ कांस्टेबल अरविंद के घर के बाहर तैनात कर दिए। सोमवार सुबह से छह पीएसओ और चार सुरक्षाकर्मियों का स्क्वायड हमेशा अरविंद के साथ रहेगा।
जब तक अरविंद कौशांबी में रह रहे हैं, गाजियाबाद पुलिस उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा मुहैया कराएगी। दिल्ली पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश शासन को दिल्ली के सीएम की सुरक्षा के लिए प्रोटोकाल संबंधी पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार को गाजियाबाद पुलिस को शासन की ओर से अरविंद को जेड श्रेणी सुरक्षा देने के लिखित आदेश प्राप्त हो गए।
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेशों के बाद रविवार देर शाम दो एसआई और आठ सुरक्षाकर्मी गिरनार अपार्टमेंट स्थित अरविंद के घर पर तैनात कर दिए गए।
सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह से छह पीएसओ अरविंद की सुरक्षा में उनके साथ रहेंगे। साथ ही एक एसआई और तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों का काफिला अरविंद की कार के साथ चलेगा।
विज्ञापन
आवास और उनके साथ कुल 20 लोगों की टीम राउंड द क्लॉक सुरक्षा प्रदान करेगी। घर से निकलने से लेकर अरविंद के सचिवालय जाने, जनता दरबार अथवा किसी अन्य स्थान के दौरे पर सुरक्षा का यह घेरा उनके साथ रहेगा।
...तो साथ चलेगा काफिला
सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही सुरक्षा लेने से इंकार कर चुके हैं। इसके बाद गाजियाबाद प्रशासन ने उनसे अभी तक इस सुरक्षा के संबंध में बात नहीं की है।
सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि अगर सीएम पीएसओ को साथ रखने से इंकार करते हैं तब भी पीएसओ दूसरी गाड़ी से अरविंद के काफिले के साथ रहेंगे।