फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arvind kejriwal got notice from uttar pradesh

केजरीवाल को मिला एक और नोटिस

Sun, 09 Feb 2014 06:01 PM IST
Updated Sun, 09 Feb 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal got notice from uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी एक मेडिकल छात्रा ने केजरीवाल को कानूनी भेजा है। नेहा श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेइमान कहने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजी है।

विज्ञापन


बैचलर आफ डेन्टल सर्जन की पढाई कर रही छात्रा ने बताया कि उसने यह नोटिस उसने एक दिन पहले भिजवाया था। छात्रा ने कहा कि वह केजरीवाल के जवाब का इंतजार कर रही है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

मुलायम और राहुल से प्रभाव‌ित है छात्रा

Arvind kejriwal got notice from uttar pradesh

केजरीवाल को नोट‌िस भ‌िजवाने वाली छात्रा नेहा ने कहा कि वह मुलायम यादव से आरक्षण के मसले पर उच्चतम न्यायालय की एक टिप्पणी का समर्थन करने की वजह से प्रभावित हैं जबकि गांधी को वह व्यक्तिगत तौर पर बेहतर इंसान और ईमानदार मानती हैं।

केजरीवाल ने भ्रष्ट नेताओं की अपनी सूची में इन दोनों का नाम भी शामिल किया है इसलिए उसने उन्हें कानूनी नोटिस भेजी है। ज‌िससे वो बेहद आहत है।

अवतार स‌िंह भड़ाना ने भी भेजा था नोट‌िस

Arvind kejriwal got notice from uttar pradesh

सांसद अवतार भड़ाना ने भ्रष्ट नेताओं की सूची में नाम शामिल करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने नोटिस का जवाब एक सप्ताह के भीतर देने को कहा है।

भड़ाना ने इस मुद्दे को लेकर रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस करने का ऐलान भी किया है। इस मामले को लेकर शहर की राजनीति में गर्मा गई है।

विज्ञापन

कप‌िल स‌िब्बल ने भी चेताया था

Arvind kejriwal got notice from uttar pradesh
भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर लोकसभा चुनाव से पहले अन्य दलों के नेताओं को कथित तौर पर बेईमान करार देकर उनका नाम सार्वजनिक करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुश्किल में पड़ सकते हैं।

भाजपा नेता नितिन गडकरी के बाद अब केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भी केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सिब्बल ने सीधे तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा है कि केजरी दो दिनों में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करें वरना अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही उन्होंने केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोप साबित होने पर राजनीति से संन्यास लेने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed