फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal get a lot of donations in lok sabha election

मोदी के खिलाफ मोर्चा संभाले केजरीवाल पर जमकर बरस रहे नोट

Wed, 23 Apr 2014 05:49 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal get a lot of donations in lok sabha election

लोकसभा की 430 सीटों पर चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को भले ही अधिकांश स्थानों पर धन एवं जनसमर्थन की कमी का सामना करना पड़ रहा हो लेकिन मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट पर मोर्चा संभाले अरविंद केजरीवाल पर जमकर नोट बरस रहे हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल को अब तक 53 लाख रुपये से ज्यादा जबकि अमेठी से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दे रहे कुमार विश्वास को 21 लाख रुपये चंदे में मिले हैं।
विज्ञापन


आप ने अपने सभी 430 प्रत्याशियों को मिले चंदे का ब्यौरा सार्वजनिक किया है।

अब तक मिले करीब 30 करोड़ रुपए

arvind kejriwal get a lot of donations in lok sabha election

आप को दिसंबर 2013 से अब तक लगभग 30 करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिल चुके हैं। लिस्ट पर नजर डालने से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश तथा बिहार जैसे राज्यों में प्रत्याशियों को बहुत कम आर्थिक मदद मिली है।

पार्टी के आधे से ज्यादा प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें पच्चीस हजार से भी कम चंदा मिला है। चंडीगढ़ से आप प्रत्याशी गुल पनाग चुनाव प्रचार के दौरान काफी चर्चा में रहीं लेकिन उन्हें कुल 2.7 लाख ही चुनावी चंदा मिला।

जबकि छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट से चुनाव लड़ रही सोनी सोरी को 14.40 लाख चंदा मिला है।

राखी बिड़लान को सबसे कम 1.04 लाख का चंदा

arvind kejriwal get a lot of donations in lok sabha election

नई दिल्ली से आप के प्रत्याशी आशीष खेतान को 14 लाख जबकि चांदनी चौक से चुनाव लड़ रहे आशुतोष को दो लाख चंदा मिला है।

दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट से प्रत्याशी राखी बिड़लान को सबसे कम 1.04 लाख का ही चंदा मिला। पार्टी द्वारा जारी सूची में केजरीवाल के बाद दूसरे स्थान पर बारामती (महाराष्ट्र) से प्रत्याशी आईपीएस खोपड़े हैं। उन्हें 21.45 लाख रुपये का चंदा मिला।

गुड़गांव से प्रत्याशी योगेंद्र यादव को 8.86 लाख, बंगलौर सेंट्रल के प्रत्याशी वी. बालकृष्णन को 5.99 लाख, मुंबई (उत्तर-पूर्व प्रत्याशी) मेधा पाटकर को 16.37 लाख, गाजियाबाद में शाजिया इल्मी को 1.79 लाख, कानपुर में महमूद हुसैन रहमानी को 1.11 लाख, मैनपुरी में बाबा हरदेव सिंह को 2.61 लाख तथा हरिद्वार में कंचन चौधरी भट्टाचार्य को 10.96 लाख चंदा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed