फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal elected legislative leader

विधायक दल के नेता चुने गए केजरीवाल

Mon, 09 Dec 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Dec 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal elected legislative leader

आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक के बाद सोमवार शाम कांस्टीट्यूशनल क्लब में विधायक दल की बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें सर्वसम्मति से सभी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल को विधायक दल को नेता चुना। इस दौरान दिल्ली के मौजूदा सियासी माहौल पर भी चर्चा हुई।

सिर पर आम आदमी पार्टी की टोपी पहले पार्टी के सभी 28 विधायक सोमवार शाम को कास्टीट्यूशनल क्लब में इकट्ठा हुए। इसमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, गोपाल राय, संजय सिंह, योगेंद्र यादव समेत पार्टी का आला नेतृत्व मौजूद था।

बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा था। अभी तक राजनीति से अपरिचित रहे ज्यादातर विधायकों ने माना कि जीत दिल्ली के आम आदमी की हुई है। सभी ने आम लोगों के हक में आवाज उठाने का वादा भी किया।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चली बैठक में दिल्ली के राजनीति माहौल पर चर्चा हुई। इसमें सभी विधायकों ने माना कि पार्टी को विपक्ष में बैठना चाहिए। साथ ही सरकार बनाने के किसी तरह के पचड़े में हरगिज नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच विधायक दल का नेता के चुनाव का प्रस्ताव आया। विधायकों ने सर्व सम्मति ने अरविंद केजरीवाल के नाम पर मुहर लगा दी। बाद में मीडिया के सामने सभी विधायकों की ग्रुप फोटो भी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed