फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal elected convenor of aam aadmi party

केजरीवाल बने ‘आम आदमी’ के संयोजक

Mon, 26 Nov 2012 12:18 AM IST
नोएडा/ब्यूरो
नोएडा/ब्यूरो Updated Mon, 26 Nov 2012 12:18 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal elected convenor of aam aadmi party

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार शाम नोएडा में हुई। इसमें कार्यकारिणी के सभी 23 सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुना गया।

विज्ञापन


पंकज गुप्ता महासचिव और कृष्णकांत कोषाध्यक्ष होंगे। इससे पहले शनिवार को पार्टी के नाम की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के 320 सदस्यों का चयन हो गया था।  23 सदस्यीय कार्यकारिणी भी बन गई थी। प्रशांत भूषण के निवास पर पहली बैठक रविवार शाम छह बजे से करीब साढे़ नौ बजे तक चली।
विज्ञापन


इसके बाद मनीष सिसौदिया और प्रशांत भूषण ने बताया कि पार्टी के ढांचे और संविधान को लेकर कई निर्णय हुए हैं। आज घोषित तीनों पदाधिकारियों पर पार्टी का नाम चुनाव आयोग में पंजीकृत कराने, खाता खुलवाने और डोनेशन आदि का जिम्मा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत भूषण ने कहा कि सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाली आम सभा में देशभर से लोग पहुंचेंगे। इन लोगों को ही पार्टी का संस्थापक सदस्य मनोनीत किया जाएगा। यहीं पार्टी की औपचारिक घोषणा होगी। बैठक में अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे, लेकिन यह पहला मौका था, जब वे मीडिया से रूबरू नहीं हुए।


बैठक के दौरान सेक्टर-14 में कार्यकर्ताओं का जमघट लगने लगा था, लेकिन उन्हें आम सभा में आने की बात कहकर लौटा दिया गया। बैठक में कुमार विश्वास, संजय सिंह, अशोक अग्रवाल, गोपाल राय समेत तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed