{"_id":"45567196-439e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"arvind-kejriwal-dreaming-that-i-will-support-him-says-anna-hazare","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल मेरे समर्थन का सपना देख रहे हैं: अन्ना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल मेरे समर्थन का सपना देख रहे हैं: अन्ना
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 11 Dec 2012 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी को समर्थन न देने की घोषणा कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
अन्ना हजारे ने कहा है कि इस पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल फिर से उनका
समर्थन पाने का सपना न पालें।
केजरीवाल को समर्थन के बारे में रुख में बदलाव पर अन्ना हजारे ने कहा कि यदि वह इसका कारण बताएंगे तो इससे और दिक्कत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह इसके कारण का खुलासा कर देंगे।
केजरीवाल की ओर से राजनीतिक पार्टी बनाए जाने पर अन्ना ने कहा था कि वह केजरीवाल और उनकी पार्टी के ईमानदार उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हाल ही में अपने रुख को बदलते हुए अन्ना ने कहा कि केजरीवाल सत्ता के लालच में फंस गए हैं। वह उनका समर्थन नहीं करेंगे।
यह पूछे जाने पर कि केजरीवाल ने कहा हैं कि जब अन्ना को पता चलेगा कि मैं सही रास्ते पर हूं तो वह फिर से समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि अभी मैं यह कह सकता हूं कि केजरीवाल सपना देख रहे हैं। अन्ना हजारे ने जोर देकर कहा कि उनकी राजनीति में आने की कभी इच्छा नहीं रही। यदि ऐसा होता तो वह काफी पहले राजनीति में आ चुके होते।
विज्ञापन
अन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से भी आम आदमी पार्टी या उसके नेता का समर्थन करने को नहीं कहा।
सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि वह राज्यसभा में लाए गए लोकपाल विधेयक का अध्ययन कर रहे हैं और यदि संसद में मजबूत लोकपाल विधेयक पारित नहीं हुआ तो वह काफी पहले आम चुनाव से पहले फिर से आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अगले वर्ष 30 जनवरी से इस बारे में जन जागरण अभियान पर निकलेंगे। अन्ना ने कहा कि उनके नए कार्यालय का उद्घाटन 12 जनवरी को किया जाएगा।