फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal criticizes delhi police in republic day ceremony

'मैं थानों से 10 लाख मांगता तो अच्छा था'

Sat, 25 Jan 2014 06:37 PM IST
Updated Sat, 25 Jan 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal criticizes delhi police in republic day ceremony

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में भी दिल्ली पुलिस को नहीं बख्शा। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस पर वे जमकर बरसे।

विज्ञापन


छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में उन्होंने हाल ही में दिए अपने धरने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझसे कह रहे हैं कि धरना देकर मैंने संविधान का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने संविधान दोबारा पढ़ा, उसमें कहीं भी ये लिखा नहीं देखा कि एक मुख्यमंत्री धरना नहीं दे सकता जबकि धारा 144 लगाना संविधान के खिलाफ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर बरसे केजरीवाल

arvind kejriwal criticizes delhi police in republic day ceremony

अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली पुलिस को भी आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि किसी रेप के बाद अगर मैं भी कहता कि पुलिस अपना काम कर रही है, जांच हो रही है किसी को भी बुरा नहीं लगता।

उन्होंने कहा ,'मैंने अगर पुलिस थानों से कहा होता कि हर महीनों मुझे 10 लाख भेजो तो मैं भी अच्छा मुख्यमंत्री होता।' केजरीवाल ने बताया कि ऑटो वालों का कहना है कि पुलिस ने अब पैसे वसूलना बंद कर दिया है।


जनलोकपाल के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि बिल तैयार हो चुका है और इसे फरवरी में रामलीला मैदान में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed