फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arvind kejriwal become kingmaker of delhi

केजरीवाल होंगे किंगमेकर, पर किसे बनाएंगे किंग?

Fri, 06 Sep 2013 05:40 PM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal become kingmaker of delhi

अगर एबीपी न्यूज- एसी नीलसन के चुनावी सर्वेक्षण के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए तो आप पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल अगली सरकार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा में अगली सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीट का बहुमत पाना होगा और सर्वेक्षण के मुताबिक किसी भी राजनीतिक पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


नवंबर या दिसंबर में दिल्ली विधानसभा के होने वाले चुनाव में किसी भी राजनीतिक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी आठ सीटों के साथ किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एबीपी न्यूज और एसी नीलसन सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा 32 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिलेंगी।

वहीं कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा और उसकी सीटों की संख्या 27 तक सीमित रहेगी।

सर्वेक्षण में बहुजन समाज पार्टी को दो और अन्य को एक विधानसभा सीट मिल पाएगी।

सर्वेक्षण में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की लोकप्रियता में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

सर्वेक्षण में शामिल 7,084 लोगों में 26 फीसदी लोग अगले मुख्यमंत्री के तौर पर विजय गोयल को, 24 फीसदी ने अरविंद केजरीवाल को और 22 फीसदी लोग शीला दीक्षित को देखना चाहते हैं।

सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आई है कि पिछले पांच सालों में दिल्ली सरकार 18-23 साल के युवाओं को सबसे कम प्रभावित कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed