{"_id":"d921496cdf5a2baafea091a07680a725","slug":"arvind-kejirwal-slams-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी-कांग्रेस को राजनीति हम सिखाएंगे: केजरीवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीजेपी-कांग्रेस को राजनीति हम सिखाएंगे: केजरीवाल
एजेंसी/दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अन्य पार्टियों के नेता राजनीति में नौसिखिया करार देते रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन केजरीवाल ने बुधवार को विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए कहा कि इन्हें राजनीति करना हम सिखाएंगे।
केजरीवाल ने यह बात तब कही, जब मीडिया ने उनसे दिल्ली सरकार के फैसलों की नकल कर बिजली की दर में कमी की अन्य राज्यों की कसरत के बारे में सवाल किया।
संवाददाताओं ने पूछा था कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा ने भी बिजली की दर में कमी कर दी है और महाराष्ट्र में भी इस दिशा में कवायद शुरू हो गई है, तो क्या यह आप की सरकार का असर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को पत्र लिखकर बिजली की दर कम करने का अनुरोध किया है।
सीएम ने तत्काल इस पत्र का जवाब देते हुए इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।