{"_id":"aff2285c-36be-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"arvind-and-anna-aimed-at-eliminating-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना हों या अरविंद, मकसद भ्रष्टाचार का सफाया ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अन्ना हों या अरविंद, मकसद भ्रष्टाचार का सफाया
कौशांबी/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 25 Nov 2012 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के अलग होने के बाद अब इंडिया अगेंस्ट करप्शन के वॉलंटियर्स ने अपना नया ठिकाना कौशांबी में ही बना लिया है। वॉलंटियर्स ने शनिवार को कौशांबी स्थित अपने नए ऑफिस का उद्घाटन किया। वॉलंटियर्स का कहना था कि अन्ना हों या अरविंद केजरीवाल, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वे दोनों के साथ हैं। यह ऑफिस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में काम करनेवाले सभी लोगों का है।
विज्ञापन
हवन और पूजा के साथ प्लॉट नंबर केए-1 स्थित ऑफिस का उद्घाटन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स मौजूद रहे। आईएसी के वॉलंटियर और पंजाब के पूर्व डीजीपी शशिकांत ने कहा कि अन्ना हजारे हों या अरविंद केजरीवाल, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वॉलंटियर्स दोनों के साथ हैं। ऑफिस वॉलंटियर्स की ताकत को एकजुट करने के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
अन्ना और अरविंद के अलग होने की खबरों के बाद वॉलंटियर्स में असमंजस की स्थिति थी। ऑफिस खुलने के बाद साफ हो गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। वॉलंटियर्स अतुल बल ने बताया कि जल्द ही 11 लोगों की सीनेट को चुना जाएगा, जो ऑफिस की देखरेख व अन्य कामों का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन
हवन के बाद ऑफिस में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वॉलंटियर्स ने इस दौरान मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा कराया और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में और तेजी से जुटने का संकल्प लिया। सुरेश सब्रवाल, चिन्मई मोहन्ती, सुरेंद्र आदि वॉलंटियर्स मौजूद रहे।