{"_id":"2e5643b6-697a-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"arushi-murder-case-notice-against-asp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि मर्डर केस: एएसपी के खिलाफ नोटिस जारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आरुषि मर्डर केस: एएसपी के खिलाफ नोटिस जारी
गाजियाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
आरुषि-हेमराज मर्डर केस में सोमवार को सीबीआई विशेष न्यायधीश एस. लाल ने यूपी पुलिस के तत्कालीन एएसपी महेश मिश्रा के खिलाफ 350 के नोटिस जारी कर दिए। महेश मिश्रा को गवाही के लिए कोर्ट में उपस्थित होना था, मगर वह उपस्थित नहीं हो सके। मामले की सुनवाई अब 30 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
नोएडा के जलवायु विहार में हुए आरुषि-हेमराज मर्डर केस में सोमवार को सुनवाई होनी थी। मामले के आरोपी तलवार दंपति भी समय पर कोर्ट पहुंच गए। इस मामले में यूपी पुलिस के तत्कालीन एएसपी महेश मिश्रा को गवाही के लिए आना था।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के समय महेश मिश्रा नोएडा में एएसपी पद पर तैनात थे। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महेश मिश्रा के खिलाफ सीआरपीसी के तहत 350 के नोटिस जारी कर दिए। दूसरी ओर पता चला है कि किसी रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने के कारण सीबीआई एएसपी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके थे। उन्होंने कोर्ट को फैक्स भेजकर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन