{"_id":"2fe6caca-cd4d-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"arushi-murder-case-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि केस: ‘सीबीआई का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं गवाह’","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आरुषि केस: ‘सीबीआई का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं गवाह’
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरुषि-हेमराज मर्डर केस में मंगलवार को डिफेंस ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि उसे गवाहों की सूची पेश करने के लिए कुछ और समय चाहिए।
विज्ञापन
एक अन्य अर्जी में डिफेंस ने एम्स से रिटायर्ड डॉक्टर आरके सिंह को कुछ पत्रावली का निरीक्षण करने की अनुमति मांगी है।
मंगलवार सुबह दोहरे हत्याकांड की आरोपी डा. नूपुर तलवार सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश हुईं। बीमारी के चलते राजेश तलवार की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दाखिल की गई।
डिफेंस के अधिवक्ता मनोज शिशौदिया ने बताया कि सीबीआई का नाम सुनते ही लोग उनकी ओर से गवाही देने से इंकार कर देते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें गवाहों की सूची के लिए कुछ समय और चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य अर्जी देकर डिफेंस ने मांग की है कि उनकी ओर से एम्स से रिटायर्ड डॉक्टर आरके सिंह गवाही के लिए तैयार हैं, मगर इससे पूर्व वह आरुषि-हेमराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उनके शरीर पर चोट और गोल्फ स्टिक की जांच से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण करना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल के अवकाश पर होने केचलते डिफेंस की अर्जी विशेष न्यायाधीश डा. एके सिंह की कोर्ट में पेश की गई। न्यायाधीश ने दोनों अर्जियों को 11 जून को संबंधित कोर्ट के समक्ष पेश किए जाने का आदेश दिया है।