फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arunachal to get govt by BJP support

अरुणाचल में भाजपा समर्थित सरकार का रास्ता साफ

Wed, 17 Feb 2016 10:47 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Arunachal to get govt by BJP support

अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध भाजपा समर्थित सरकार बनाने का रास्ता साफ होने के साथ समाप्त हो गया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्य में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


एक दिन पहले सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यपाल को राज्य में नई सरकार को शपथ दिलाने से रोकने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस पार्टी ने न्यायालय से गुहार लगाई थी कि वह राज्यपाल को नई सरकार को शपथ दिलाने से रोके। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल के जरिये प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने के निर्णय के बाद भगवा सरकार बनने की संभावना तय लग रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की गई। राज्य में 26 जनवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 विधायकों ने की थी राज्यपाल से मुलाकात

Arunachal to get govt by BJP support

दरअसल, कांग्रेस के असंतुष्ट कोलिखो पुल के नेतृत्व में सोमवार को 31 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर अरुणाचल में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं, जबकि नई सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के 19 बागी विधायक, भाजपा के 11 विधायक एवं दो निर्दलीय सदस्यों का समर्थन हासिल है। इस कवायद के बाद कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

पार्टी को उम्मीद थी कि अदालत से उसे यथास्थिति बनाए रखने या किसी नई सरकार का गठन नहीं होने का आदेश प्राप्त होगा। मगर न्यायालय के इनकार के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपना कदम बढ़ाकर खलिको पुल के नेतृत्व में सरकार गठन की राह तैयार कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed