{"_id":"5b4b0f3a-bd6e-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"arunachal-missing-from-maharashtra-board-textbooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या भारत का हिस्सा नहीं है अरुणाचल प्रदेश?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्या भारत का हिस्सा नहीं है अरुणाचल प्रदेश?
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 15 May 2013 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र बोर्ड की भूगोल की किताबों में इस उत्तर-पूर्वी राज्य को भारत के नक्शे में नहीं दर्शाया गया है।
राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एस. जाधव से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
स्कूल शिक्षा मंत्री राजेंद्र दर्डा ने बताया कि सरकार ने बोर्ड के चेयरमैन से पूछा है कि किताबों की छपाई में इस तरह की गलती कैसे हो गई।
दर्डा का बयान हाल ही में आई उन खबरों के बाद आया है जिनमें खुलासा हुआ था कि राज्य प्रेस बालभारती द्वारा प्रकाशित किताबों में अरुणाचल प्रदेश को नक्शे से गायब दिखाया गया है और उस हिस्से को चीन का क्षेत्र दर्शाया गया है। फिलहाल इस बारे में बोर्ड चेयरमैन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन