फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arun singh us ambassador.

अरुण सिंह होंगे अमेरिका में भारत के राजदूत

Sun, 01 Mar 2015 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Mar 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
arun singh us ambassador.
फ्रांस के राजदूत और भारतीय विदेश सेवा के 1979 बैच के अधिकारी अरुण सिंह अमेरिका में भारत के नए राजदूत होंगे। भारत ने अरुण सिंह की नियुक्ति से संबंधित आधिकारिक जानकारी अमेरिका को दे दी है।
विज्ञापन


अरुण हाल ही में विदेश सचिव बनाए गए अमेरिकी राजदूत एस जयशंकर की जगह लेंगे। भारत इस नियुक्ति के संबंध में ओबामा प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अरुण सिंह की जगह बहरीन के वर्तमान राजदूत मोहन कुमार को फ्रांस का नया राजदूत बनाने का भी फैसला किया गया है। इन फैसलों पर अमल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रैल में होने वाली पेरिस यात्रा के बाद होगा। अपनी यात्रा के दौरान मोदी कनाडा भी जाएंगे। वह जर्मनी में भी रुक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण सिंह की अमेरिका में राजदूत के तौर पर नियुक्ति का फैसला उनके व्यापक अनुभव के आधार पर लिया गया है। फिलहाल, फ्रांस के राजदूत अरुण मिशन ऑफ वाशिंगटन के उप प्रमुख के तौर पर पांच वर्ष सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा वह बतौर संयुक्त सचिव पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

35 साल की सेवा के दौरान अरुण सिंह को जापान, इस्राइल सहित कई अन्य देशों में महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव हासिल है। मोदी सरकार ने मिशन ऑफ वाशिंगटन में बतौर उप प्रमुख पांच साल की सेवा के आधार पर ही उन्हें अमेरिका का राजदूत बनाने का फैसला किया है।


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अरुण सिंह को नई जिम्मेदारी देने के फैसले के दौरान ही बहरीन के राजदूत मोहन कुमार को उनकी जगह फ्रांस का राजदूत बनाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed