फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arun singh is new ambassador in us

अमेरिका में भारत के राजदूत बने अरुण सिंह

Sun, 08 Mar 2015 11:57 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 08 Mar 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
arun singh is new ambassador in us

अमेरिका में भारत के नए राजदूत के तौर पर अरुण सिंह की नियुक्ति कर दी गई है। वह जनवरी में विदेश सचिव बनाए गए एस जयशंकर की जगह पर नियुक्त किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

विज्ञापन


भारतीय विदेश सेवा के 1979 बैच के अधिकारी अरुण सिंह इस वक्त फ्रांस में भारतीय राजदूत के तौर पर तैनात हैं। जल्द ही उनके नई जिम्मेदारी संभालने की संभावना है। हालांकि माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले माह प्रस्तावित फ्रांस यात्रा के बाद ही वह अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। मोदी के अगले माह कनाडा जाने की संभावना है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि वह जाते वक्त जर्मनी में रुकेंगे और वापसी के वक्त फ्रांस का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय में अरुण सिंह के पास पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान के संयुक्त सचिव का प्रभार रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जापान और इस्राइल में भी तैनात रहे चुके हैं। वाशिंगटन स्थित भारतीय मिशन में वह करीब पांच वर्षों तक उप प्रमुख के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्हें भारत-अमेरिका सामरिक साझेदारी का जानकार भी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed