फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arun Shourie is No party member said bjp

भाजपा ने झाड़ा पल्ला, अरुण शौरी नहीं पार्टी के सदस्य

Wed, 28 Oct 2015 10:55 AM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:55 AM IST
विज्ञापन
Arun Shourie is No party member said bjp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले से नाराज भाजपा नेताओं ने पलटवार करने के बाद अरुण शौरी से पल्ला झाड़ लिया। पार्टी ने कहा है कि शौरी अब भाजपा के सदस्य नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है।

विज्ञापन


इससे पहले भाजपा नेताओं ने शौरी पर मोदी सरकार में पद न मिलने से लेकर कांग्रेस के इशारे पर पीएम मोदी पर हमला करने का आरोप लगाया।

शौरी ने सोमवार को पीएम मोदी को देश का अब तक का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया था। इसके अलावा उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों को एक समान बताते हुए कहा कि दोनों दलों में महज गाय का ही अंतर है।

विज्ञापन

कहा अब भाजपा के सदस्य नहीं है पूर्व केंद्रीय मंत्री

Arun Shourie is No party member said bjp

मंगलवार को दिन भर शौरी पर तीखा हमला बोलने के बाद शाम में पार्टी ने शौरी से किनारा कर लिया। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि शौरी अब भाजपा के सदस्य नहीं हैं।

उन्होंने हर 6 साल में सदस्यता के नवीकरण की अनिवार्य शर्त पूरी नहीं की है। चूंकि उन्होंने सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है, इसलिए उन्हें भाजपा नेता के तौर पर प्रचारित करने का कोई अर्थ नहीं है। इससे पहले पार्टी प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे शौरी मोदी सरकार में भी जगह चाहते हैं।

ऐसा नहीं होने पर उन्होंने पीएम मोदी और प्रधानमंत्री कार्यालय पर आधारहीन आरोप लगाए। अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शौरी अब दूसरी कंपनी की भाषा बोल रहे हैं।

वह आज कल किस तरफ हैं, यह उनके बयान से साफ हो जाता है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शौरी के बयान को अहमियत न देते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर तेजी से दौड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed