{"_id":"9fd70ff85f2d54cbde113afc9bf4df9a","slug":"arun-nehru-cremated-priyanka-son-lights-the-pyre","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण नेहरू पंचतत्व में विलीन, प्रियंका के बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अरुण नेहरू पंचतत्व में विलीन, प्रियंका के बेटे ने दी मुखाग्नि
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण नेहरू शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाती और प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने नेहरू को मुखाग्नि दी। लंबे समय से बीमार चल रहे अरुण नेहरू का बृहस्पतिवार देर रात निधन हो गया था। वह कई दिनों से गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
69 वर्षीय अरुण नेहरू का जन्म 24 अप्रैल 1944 को लखनऊ में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के रिश्ते में भाई थे और उनकी सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रहे थे। अच्छे राजनीतिज्ञ के साथ वह एक अच्छे लेखक भी थे।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के दौरान दिवंगत अरुण नेहरू की पत्नी सुभद्रा और दोनों बेटियां राधिका और अवंतिका भी मौजूद थीं। इस दौरान राधिका ने कहा कि पिता के मार्गदर्शन में ही उन्होंने जीवन में तमाम सफलताएं पाई हैं।
अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका, राहुल, राबर्ट वाड्रा के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा, सचिन पायलट, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई अन्य राजनीतिक हस्तियां भी पहुंचीं।