{"_id":"7c17c8b4d0bedbf59cfe34c96ed618ce","slug":"arun-jetly-call-details-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली की जासूसी केस का नीतीश कनेक्शन!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जेटली की जासूसी केस का नीतीश कनेक्शन!
अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता अरुण जेटली की कॉल डिटेल निकालने के मामले में स्पेशल सेल ने दिल्ली पुलिस के तीन कर्मियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक होमगार्ड का जवान और दो जासूस हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पहले गिरफ्तार नीतीश से मिली जानकारी के आधार पर नई गिरफ्तारियां हुई हैं।
स्पेशल सेल के मुताबिक ,जेटली की कॉल डिटेल निकालने के मामले में पुलिस ने एएसआई गोपाल (खजूरीखास थाना), हेड कांस्टेबल हरीश (शाहदरा थाना), कांस्टेबल हरीश (समयपुर बादली थाना), होमगार्ड मेहराज सेफी, पुनीत वर्मा और आलोक गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुनीत और आलोक नीतीश के सहयोगी हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि नई दिल्ली जिले के अलावा अन्य जिलों से भी कॉल डिटेल निकली गई हैं।
खजूरीखास, शाहदरा और समयपुर बादली थाना क्षेत्रों की कॉल डिटेल निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद स्पेशल सेल की टीम ने इन जगहों से कागजात कब्जे में लेकर सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री भेजा था।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद पुलिसकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने उन लोगों को भी दबोच लिया, जिन्होंने कॉल डिटेल्स निकलवाई थीं।
पुलिस के मुताबिक ,नई दिल्ली जिले से पकड़े गए सिपाही अरविंद डबास से ज्यादातर कॉल डिटेल निकलवाई गई थीं।