फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arun jetli statement on lokpal bill

भ्रष्टाचार के खिलाफ मददगार होगा लोकपाल: जेटली

Wed, 18 Dec 2013 12:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Dec 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arun jetli statement on lokpal bill

लोकपाल विधेयक का समर्थन करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा है कि इस बिल के पारित होने से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बड़ी मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने लोकपाल की नियुक्ति में धर्म आधारित आरक्षण पर आपत्ति जाहिर की।

जेटली ने कहा कि संविधान इस प्रकार की अनुमति नहीं देता है। जेटली ने सरकार से यह भी साफ करने को कहा कि छापे या तलाशी के पहले संबंधित अधिकारी को नोटिस नहीं जारी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच के कई मामलों में जब छापे या तलाशी अनिवार्य होता है तो ऐसे में नोटिस की जरूरत नहीं रह जाती है। इस पर कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने जेटली को आश्वस्त करते हुए कहा कि छापे या तलाशी के पहले नोटिस जारी करने का प्रावधान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यवस्था की विश्वसनीयता के लिए यह कानून जरूरी है। उन्होंने जिक्र किया कि पहले विधेयक में लोकपाल को हटाने का अधिकार केंद्र के पास था। लेकिन नए प्रावधान के मुताबिक लोकपाल को हटाने या निलंबित करने का अधिकार सुप्रीम कोर्ट को दिया गया है।


जबकि सभी राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति करने की बात भी कही गई है। इसके बावजूद विधेयक में सुधार की काफी गुंजाइश है। सिटीजन चार्टर का जिक्र करते हुए जेटली ने कहा कि कई राज्यों में इससे संबंधित कानून बन चुका है।

संसद से भी नागरिक शिकायत निवारण विधेयक और व्हिसल ब्लोअर प्रोटेक्शन बिल जल्द पारित कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed