वित्त मंत्री नहीं लेंगे रसोई गैस पर सब्सिडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सक्षम लोग बाजार दर पर ही रसोई गैस खरीदें, इस विचार को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस पर सब्सिडी नहीं लेने की घोषणा की है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का कहना है कि इस उदाहरण पर अमल करते हुए उद्योगपतियों, राजनीतिज्ञों और नौकरशाहों को भी ऐसा करना चाहिए।
धमेन्द्र प्रधान ने ट्वीट किया है कि वित्त मंत्री ने रसोई गैस पर सब्सिडी नहीं लेने की घोषणा की है। इसे उदाहरण मानें और अन्य सक्षम व्यक्ति भी ऐसा ही करें।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, निवर्तमान पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली एवं कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बाजार दर पर रसोई गैस सिलेंडर खरीदना शुरू कर दिया है।
प्रधान का कहना है कि यदि लोग इस मद में सब्सिडी नहीं लेते हैं तो सरकार के पास पैसा बचेगा जो कि देश के विकास में काम आएगा।
फिलहाल ये है हाल
फिलहाल ग्राहकों को हर साल 14.2 किलो के 12 सिलेंडर या 5 किलो के 34 सिलेंडर सब्सिडी पर मिलते हैं। इससे अधिक गैस सिलेंडर लेने में पर ग्राहक को बाजार कीमत चुकानी पड़ती है।
आपको बता दें कि इस समय 14.2 किलो का गैस सिलेंडर 417 रुपए (दिल्ली) का मिलता है। सब्सिडी वाली रसोई गैस 5 किलो के सिलेंडर में भी उपब्ध है, जिसकी कीमत दिल्ली के अनुसार 155 रुपए है।
बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत इस समय 708.5 रुपए है, वहीं 5 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर बाजार कीमत पर 351 रुपए में मिल रहे हैं।