फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arun Jaitley on 100 days, Economy turning around, inflation moderating

सरकार के 100 दिन, ये रहा रिपोर्ट कार्ड

Sun, 31 Aug 2014 09:23 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley on 100 days, Economy turning around, inflation moderating

आर्थिक वृद्धि में तेजी के आंकड़ों से उत्साहित वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि नई सरकार के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नियमों को उदार बनाने तथा विनिर्माण क्षेत्र को गति देने के निर्णय से अर्थव्यस्था में सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


इसी के चलते निवेशकों का विश्वास बढ़ रहा है तथा मुद्रास्फीति नरम हो रही है। राजग सरकार के सौ दिन के कार्यकाल पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में सुधार आया है, सेवा क्षेत्र आगे बढ़ता दिख रहा है तथा कुल मिलाकर मुद्रास्फीति नरम हुई है।
विज्ञापन


जेटली ने कहा, पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रही जो उत्साहजनक है। जो भी नए कदम उठाए हैं उनका दीर्घकालिक असर शुरू होने के साथ मुझे विश्वास है कि आने वाली तिमाहियों में इसका असर व्यापक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

व‌िकास दर से जेटली उत्साह‌ित

Arun Jaitley on 100 days, Economy turning around, inflation moderating

चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रही जो करीब ढाई साल में सर्वाधिक है।

पिछले तीन महीनों में किए गए निर्णयों को रेखांकित करते हुए जेटली ने कहा कि रक्षा तथा रेलवे में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को उदार बनाया गया, निर्णय में तेजी लाई गई, कर विवाद के समाधान के लिए विशेष प्रणाली तैयार की गई और विनिर्माण एवं ढांचागत क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए।

जेटली ने कहा, 30 साल के बाद किसी एक पार्टी को संसद में बहुमत मिला और इसीलिए आर्थिक फैसले समेत निर्णय लेना आसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि पूर्व संप्रग सरकार के उलट सरकार में कोई अंदरूनी मुद्दा नहीं है और वित्त मंत्रालय ने जो कदम उठाए हैं, उन सभी को प्रधानमंत्री तथा उनके कार्यालय का समर्थन है।

महंगाई घटने के दावे पर विपक्षी दल भड़के

Arun Jaitley on 100 days, Economy turning around, inflation moderating

महंगाई घटने और अर्थव्यवस्था में सुधार होने के वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के दावे पर विपक्षी दल आगबबूला हो गए हैं। कांग्रेस ने वित्त मंत्री को कहा है कि पहले वह सब्जी की दुकानों पर जाकर टमाटर-प्याज खरीदें फिर पता लगेगा कि महंगाई नीचे आई है या ऊपर।

बसपा, सपा, माकपा और एनसीपी ने सरकार के तीन महीने के कार्यकाल को देश के लिए नुकसानदेह बताया है। मायावती ने कहा कि इस योजना का कुछ ज्यादा ही ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री जन धन योजना से गरीबों को कोई फायदा नहीं मिलेगा।
    
कांग्रेस आने वाले दिनों में मोदी सरकार के तीन महीने पूरे होने के मौके पर मोदी सरकार पर असफलता का आरोप लगाते हुए दस्तावेज जारी कर सकती है। वहीं पार्टी प्रवक्ता शोभा ओझा कहती हैं कि वित्त मंत्री का महंगाई कम होने का दावा खोखला है।

उन्हें बाजार में जाकर प्याज और टमाटर के दाम पूछनाचाहिए। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि क्या जेटली जी को पता है कि अदरक तीन सौ रुपये किलो पर पहुंच गई है।

उधर, सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास में नहीं बल्कि सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के मामले में मोदी सरकार अव्वल रही है। उधर, एनसीपी नेता तारिक अनवर ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार के 100 दिनों की रिपोर्ट को देखकर नाखुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed