फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arun jaitley in Dewas

'कर कानूनों में स्थायित्व लाने के लिए हो रहे बदलाव'

Fri, 22 Jan 2016 12:00 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley in Dewas

भारत अपने कर कानूनों में बदलाव कर रहा है। यह बदलाव इस लिए किए जा रहे हैं, ताकि कानून में स्थायित्व लाया जा सके और इसमें एक सुनिश्चितता लाई जा सके।

विज्ञापन


वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। यह बात वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कर संबंधी कानूनी मामलों को लेकर आयोजित एक दो दिवसीय ग्लोबल सम्मेलन के लिए भेजे गए अपने वीडियो संदेश में कही है।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि हम लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि अपने ज्यादातर कर कानूनों का स्वरूप बदल सकें। ऐसा विवादों के बेहतर ढंग से निपटारे के लिए किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि कर कानूनों को ज्यादा स्थिर और सुनिश्चितता युक्त बनाया जा सके। इसमें अपनी ओर से व्याख्या करने या निर्णय लेने की गुंजाइशों को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजा वीडियो संदेश

arun jaitley in Dewas

लीगल कंवर्जेंस इन एन एशियन सेंचुरी शीर्षक से आयोजित सत्र में भाग ले रहे 40 देशों के करीब 500 प्रतिनिधियों को संबोधित अपने संदेश में जेटली ने कहा कि कारोबारी सहूलियत (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को सुनिश्चित करने के लिए एक जरूरी कदम यह है कि राज्यों के बीच प्रक्रियाओं प्रावधानों के अंतर को खत्म करके अंतर राज्यीय कारोबार की राह में पेश आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सके।

इसके मद्देनजर ही हमने कई मामलों में एक मानक कानून का प्रारूप पेश किया है और हमारा प्रयास है कि देश के ज्यादा से ज्यादा राज्य इसे अपनाते हुए अपने यहां लागू करें।

जीएसटी इसी दिशा में सरकार की ओर से उठाया जा रहा एक बड़ा कदम है। जीएसटी लागू होने पर इसका सबसे बड़ा प्रभाव यह देखने को मिलेगा कि राज्यों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का हस्तांतरण कानूनी झंझटों से मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed