फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arun Jaitley and Rajnath also guilty in a matter of lalit modi congress said

'सुषमा ही नहीं अरुण जेटली और राजनाथ भी कसूरवार'

Wed, 17 Jun 2015 11:48 AM IST
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
arun Jaitley and Rajnath also guilty in a matter of lalit modi congress said

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को सरकार की तरफ से मदद पहुंचाने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बलि लेने के लिए कांग्रेस ने अब एनडीए पर सियासी हमले और तेज कर दिए हैं। पार्टी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली और गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर भी अपने पद की जिम्मेदारी नहीं निभाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चुप्पी तोड़ने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि यह सरकार भरोसा करने लायक नहीं है। इसलिए पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा है कि पूरी सरकार एक भगोड़े को बचाने में जुट गई है। उन्होंने ललित मोदी की मदद मानवीयता के आधार पर करने की सरकार की दलील को खारिज करते हुए कहा कि मोदी जगह जगह पर छुट्टियां मना रहे हैं। मौज मस्ती कर रहे हैं। उनकी पत्नी की कोई सर्जरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की आंख में धूल झोंकने के लिए उन्होंने खुद को दीवालिया घोषित कर दिया, जबकि हकीकत है कि वह जगह-जगह जेट विमान में घूम रहे हैं। विलासिता की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को मानवीयता के आधार पर मदद देना गलत है।

मौन्‍ा व्रत पर क्यों हैं मोदी?

arun Jaitley and Rajnath also guilty in a matter of lalit modi congress said

पार्टी ने प्रधानमंत्री से इस मसले पर चुप्पी तोड़ने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी हर मुद्दे पर बोलते हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने मौन व्रत क्यों धारण किया है। पार्टी ने सवाल उठाया कि गृह मंत्री की कुर्सी पर बैठकर कैसे राजनाथ सिंह ने सुषमा स्वराज को क्लीन चिट दे दी। जबकि ललित मोदी को भारत वापस लाने की जिम्मेदारी उनके मंत्रालय की है।

वहीं, वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय के तहत आने वाले प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले एक साल में ललित मोदी के मामले में क्या किया। यह बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार एक भगोड़े को बचाने के लिए साल भर से कोशिश कर रही है।

मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से पूछना चाहता हूं कि वे क्यों चुप हैं? हम जानना चाहते हैं कि ललित मोदी ने कर चोरी की है या नहीं? वह क्यों भारत नहीं आ रहे? उनके खिलाफ ब्लू या रेड कार्नर नोटिस है या नहीं? क्या वह फरार हैं? क्या वह एक भगोड़ा हैं? क्यों जेटली इन मसलों पर चुप हैं? - दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed