फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Arrested terrorist trained in same Lashkar camp as Ajmal Kasab

पाकिस्तानी आतंकी नावेद का सामने आया कसाब कनेक्शन

Fri, 07 Aug 2015 05:33 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
Arrested terrorist trained in same Lashkar camp as Ajmal Kasab

जम्मू के उधमपुर में बीएसएफ जवानों की बस को निशाना बनाकर हमला करने वाले आतंकवादी नावेद के बारे में एक और खुलासा हुआ है। दो जवानों की जान लेने वाले आतंकी नवेद की ट्रेनिंग भी उसी कैंप में हुई है जहां 26/11 मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकी अजमल कसाब की ट्रेनिंग हुई थी। इस आतंकी को पकड़ने के बाद एनएईए के हवाले कर दिया गया था।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक मोहम्मद नावेद से पुछताछ करने वाले जांच अधिकारियों का कहना है नावेद ने कबूल किया है कि भारत आने से पहले उसकी जिहाद और लड़ाई की ट्रेनिंग पाकिस्तान के मनसेरा में स्थित लश्कर के एक कैंप में हुई। ट्रेनिंग के बाद उसे सीमा पार कराकर भारत भेज दिया गया। यह वही कैंप है जहां 2008 में मुंबई पर हमला करने वाले अजमल कसाब की ट्रेनिंग हुई थी।
विज्ञापन


नवेद के मुताबिक उसकी ट्रेनिंग के बाद उसे तंगमार्ग के बाबा रईसी इलाके के रास्ते सीमा पार कराया गया जिसके बाद वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और त्राल में लश्कर के ठिकानों पर छिपकर अगले निर्देशों का इंतजार करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने की छोड़ने की मांग

Arrested terrorist trained in same Lashkar camp as Ajmal Kasab

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर सेना के काफिले पर हमला करने के निर्देश मिले। वह उधमपुर तक एक ट्रक में आया जिसका लाइसेंस नंबर प्लेट JK13 2587 था।

जम्मू कश्मीर के डीजीपी के राजेंद्र के मुताबिक नावेद के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं है जिसमें उसने पहले ऐसा कोई काम किया हो। गुरुवार को हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हुए बातचीत में नवेद के पिता मोहम्मद याकूब ने यह कबूल किया कि नावेद उसी का बेटा है। उन्होंने बताया कि लश्कर चाहता था कि उसका बेटा जिंदा न पकड़ा जाए।

याकूब ने अपने बेटे को छोड़ने की भी मांग की। वहीं कुछ अन्य अधिकारियों ने बताया कि नावेद ने कई असफलताओं के बाद जिहाद का रास्ता चुना और शायद बंदूक ने उसे वह ताकत दी जिसकी उसे तलाश थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed