फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   arrested sp mla was regularly went to goa and kathmandu

सपा विधायक झीन बाबू की रंगीन मिजाजी के और भी हैं किस्से

Thu, 29 Aug 2013 02:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Aug 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
arrested sp mla was regularly went to goa and kathmandu

गोवा के डांस बार में कॉल गर्ल्स के साथ पकड़े गए समाजवादी पार्टी के रंगीले विधायक महेंद्र कुमार की रंगीन मिजाजी का यह पहला किस्सा नहीं है।

विज्ञापन


इसी तरह के कामों के लिए महेंद्र कुमार ऊर्फ झीन बाबू पहले भी गोवा और काठमांठू के चक्कर लगाते रहे हैं। इतना ही नहीं वह रेप के एक मामले में भी फंस चुके हैं।
विज्ञापन


गोवा और काठमांडू, 55 साल के झीन बाबू की घूमने के लिए पसंदीदा जगह रही हैं। इस बार भी वह गोवा के डांस बार में पहले से ही कॉल गर्ल्स को साथ लेकर गए थे।

यूपी के सीतापुर जिले के सेवता से विधायक झीन बाबू को मंगलवार तड़के तीन बजे पणजी के होटल वीवा-गोवा से कॉलगर्ल्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ पांच और लोग भी पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र में लगाते थे भोजपुरी स्टार्स का तड़का
झीन बाबू के गृह जिले सीतापुर में लोगों को उनके पकड़े जाने से ज्यादा हैरान नहीं हैं। लोगों का कहना है कि अपनी रंगीनियों के लिए पहले से ही मशहूर झीन बाबू की दो खासियतें हैं।

पहला यह कि वे वह नवरात्र पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करवाते थे और उसमें भोजुपरी सितारों को प्रस्तुति देने के लिए बुलाते थे। उनके समर्थक भी भोजपुरी स्टार्स के आने को लेकर बड़े ही उत्साहित रहते थे।

दूसरा यह की झीन बाबू हर तीन महीनों में गोवा और काठमांडू का एक चक्कर जरूर लगाते थे। यहां जाना वह कभी नहीं भूलते थे।

रेप केस में भी फंस चुके विधायक ठीक से खड़े भी नहीं हो सकते। इन्हें रीढ़ की हड्डी से जुड़ी स्कोलियोसिस नाम की बीमारी है जिसके कारण वो सीधे भी खड़े नहीं हो पाते। लेकिन अपना काम निकलवाने में हमेशा आगे रहते हैं।


सपा नेता से रिश्ते के बाद मिली पहचान
विधायक झीन बाबू शुरुआती दौर में सामजवादी नेता मुख्तार अनीस के साथ कार्यकर्ता के तौर पर काम करते थे। लेकिन वरिष्ठ सपा नेता भगवती सिंह की बेटी से शादी करने के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के समय में इनके राजनीतिक कैरियर ने रफ्तार पकड़ी।

उन पर साल 1994 में एक दलित लड़की से रेप का मामला भी दर्ज है और जेल भी जा चुके हैं। झीन बाबू का लखनऊ में एक घर है जो किराए पर है। इनका गोखले मार्ग पर बहुमंजिला घर भी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed