{"_id":"40a732a9baff88f50eb0b0984350e343","slug":"arrested-for-sending-threat-sms-to-cm-shivraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम शिवराज को धमकाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सीएम शिवराज को धमकाने वाला गिरफ्तार
जयप्रकाश पराशर, भोपाल
Updated Sun, 08 Sep 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को एसएमएस के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाला छतरपुर का नवयुवक गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
छतरपुर के अमानगंज मुहाल के निवासी जयकुमार कुशवाह ने पांच सितंबर को एक एसएमएस भेजकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।
पहले यह युवक अपने आपको क्राइम रिपोर्टर बता रहा था। बाद में पाया गया कि वह बेरोजगार है और थाने में आकर कई झूठी जानकारियां देने का प्रयास करता रहा है।
वह मुख्यमंत्री के अलावा कई लोगों को एसएमएस भेजकर धमका चुका है। पुलिस ने सिम प्रदान करने वाले दुकानदार और इस युवक दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस को पता लगा है कि इस युवक ने जो मोबाइल नंबर 7354449305 की सिम खरीदी है वह अपने चाचा को सबक सिखाने के लिए उनके नाम से खरीदी और इस तरह के एसएमएस कर दिए। उसका अपने चाचा के साथ विवाद चल रहा है। नंबर हासिल करने के लिए अपने चाचा रामकिशन कुशवाह की फर्जी आईडी का इस्तेमाल इस युवक ने किया था।
विज्ञापन