{"_id":"9a12333adfe3e337b26b1ac632b57625","slug":"arrest-warrant-issued-against-mp-trinamool-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल कांग्रेस सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तृणमूल कांग्रेस सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 04 Jul 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
महानगर से सटी विधाननगर की एक अदालत ने पूर्व फुटबॉलर और तृणमूल कांग्रेस सांसद प्रसून बनर्जी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ यह वारंट एक पुलिस वाले को तमाचा मारने के मामले में जारी हुआ है।
विज्ञापन
प्रसून ने बीती 14 जनवरी को लेक टाउन में एक ट्रैफिक कांस्टेबल को कथित रूप से थप्पड़ मार दिया था।
उसका कसूर सिर्फ यह था कि उसने बनर्जी की कार को गलत लेन में जाने से रोका था। इस मामले में 15 जनवरी को प्रसून के खिलाफ एक मामला दायर किया गया था।
लेकिन इसकी सुनवाई के दौरान किसी भी तारीख पर सांसद अदालत में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद ही विधाननगर की सहायक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सांसद के खिलाफ वारंट जारी करते हुए पुलिस को उनको गिरफ्तार कर 17 जुलाई से पहले पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन