{"_id":"71261f44-27e0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"arrest-in-faizabad-tension-shops-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद में गिरफ्तारियां, तनाव, दुकानें बंद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फैजाबाद में गिरफ्तारियां, तनाव, दुकानें बंद
लखनऊ/एजेंसी
Updated Tue, 06 Nov 2012 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में फिर से तनाव पैदा हो गया है। दरअसल पुलिस ने रविवार रात शहर में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारियों के विरोध को लेकर मंगलवार सुबह चौक इलाके में फिर से तनाव हो गया।
विज्ञापन
इन लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि पुलिस ने रात में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के नाम पर घरों में घुसकर दुर्व्यवहार किया। पुलिस एक धार्मिक स्थल में भी घुसी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल ने बताया कि दंगे के कुछ आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। इन गिरफ्तारियों को गलत बताकर कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और अपनी दुकानें बंद कर दी। उन्होंने माना कि पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन