{"_id":"52f9da931af9c9a85981c12bcb53fb24","slug":"arrest-former-head-of-the-united-nations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला?
एजेंसी / न्यूयॉर्क
Updated Wed, 07 Oct 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के लिए एक शर्मसार करने वाली खबर है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व प्रमुख जॉन ऐश को घूसखोरी के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
ऐश पर आरोप है कि उन्होंने ठेका दिलाने के नाम पर चीन में कारोबार से जुडे़ लोगों से करीब 13 लाख डॉलर की घूस ली। इस मामले में ऐश समेत छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
61 वर्षीय ऐश 68वीं आमसभा के अध्यक्ष थे। दक्षिणी न्यूयॉर्क के लिए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल प्रीत भरारा ने उनके ऊपर लगे आरोपों की घोषणा की। बकौल भरारा, अगर आरोप साबित होते हैं तो वैश्विक संस्थान के सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबे होने की पुष्टि हो जाएगी।
विज्ञापन
भरारा ने कहा कि लालच में ऐश ने खुद और वैश्विक संस्था को बेच डाला। उन्होंने यूएन में भ्रष्ट सरकारों और कारोबारियों का गुट बना लिया था।