सिलिकॉन वैली में मोदी के लिए पहले दिन हुए 10,000 पंजीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले सम्मान समारोह में शिरकत करने के लिए लोगों में होड़ मच गई है।
कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण में शुरुआती 24 घंटों के दौरान ही करीब 10,000 लोगों ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। मोदी सिलिकॉन वैली के सैन जोंस के मशहूर सैप सेंटर में भारतीय अमेरिका समुदाय को संबोधित करेंगे।
सिलिकॉन वैली के बीचोंबीच मौजूद इस इनडोर सेंटर में करीब 18,000 लोगों के बैठने क्षमता है। आयोजकों को उम्मीद है कि पीएम के कार्यक्रम के दौरान यहां इंच भर जगह नहीं बचेगी।
500 भारतीय अमेरिकी आए साथ
वेस्ट कोस्ट में भारतीय अमेरिकी समुदाय के संयोजक खांडेराव खंड के मुताबिक, पहले ही दिन इस कदर रजिस्ट्रेशन कराने से समझा जा सकता है कि भारतीय पीएम को लेकर लोगों के बीच किस करद उत्साह है।
मोदी के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए करीब 500 भारतीय अमेरिकी नागरिकों ने हाथ मिलाया है। माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम पिछले साल न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर पर हुए कार्यक्रम की तरह ही शानदार होगा।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी जिस भी देश जाते हैं वह वहां पर भारतीयों को संबोधित करते हैं और उन्हें सुनने वालों में बड़ी तादात होने के कारण टिकट लगाकर बैठने की व्यवस्था करनी पड़ती है।