{"_id":"829fe06e-9cdb-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"armyman-found-with-eyes-gouged-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में सेना के जवान की आंखें निकालीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जम्मू में सेना के जवान की आंखें निकालीं
जम्मू/ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2013 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में एक सनसनीखेज वाकये में अज्ञात हमलवारों में सेना के जवान की आंखें निकाल लीं और उसे बुरी तरह जख्मी कर मरणासन्न हालत में सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
जवान राकेश कुमार दत्ता (32) को सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हमलावरों के बारे में फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस का मानना है कि ये आतंकी वारदात नहीं है। पुलिस के मुताबिक, ये रंजिशन की गई वारदात प्रतीत हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ में 3-डोगरा रेजिमेंट के जवान राकेश कुमार दत्ता का एक महीने की छुट्टी काट कर ड्यूटी के लिए वापस जा रहा था। राकेश के पिता कुलदीप दत्ता ने बताया कि वह सोमवार को घर निकला था, लेकिन रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन
दो दिन बाद बुधवार को अखनूर के चौकी चौरा इलाके में वह सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला।
अपहरणकर्ताओं उसकी एक आंख निकाल ली थी और दूसरी आंख निकालने की कोशिश में पूरी तरह नष्ट कर दी थी। इसके बाद उसे सड़क पर फेंक दिया।
कुलदीप दत्ता ने बताया कि जब राकेश घर से निकला था, उसके पास सामान, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन था। फिलहाल इनमें से कुछ भी उसके पास नहीं है।
पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार ने कहा है कि वारदात का आतंकवाद से संबंध नहीं है। यह आपसी विवाद का मामला लगता है। कुछ युवकों से पूछताछ की जा रही है। बेहोश होने के कारण जवान कुछ नहीं बता पा रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।