{"_id":"cdf75372-531a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"army-will-not-celebrate-new-year-tribute-to-gangrape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेप: सेना नहीं मनाएगी नववर्ष","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली गैंगरेप: सेना नहीं मनाएगी नववर्ष
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को झकझोर देने वाली दिल्ली गैंगरेप की घटना से भारतीय सेना भी सदमे में है। गैंगरेप की शिकार लड़की की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए सेना ने देशभर में नववर्ष के अपने सभी समारोह रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 16 दिसंबर को दक्षिण दिल्ली के मुनिरका में चलती बस में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। पीड़ित लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए पूरे देश में लोग सडकों पर उतर आए थे। 29 दिसंबर को तड़के 2:15 बजे सिंगापुर के अस्पताल में छात्रा का मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी।
विज्ञापन
सेना के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप की शिकार छात्रा की मौत के शोक में सेना के क्लबों और देश के अन्य स्थानों पर होने वाले नववर्ष के समारोहों को रद्द कर दिया गया है। छात्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए सेना नववर्ष पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगी।
विज्ञापन