{"_id":"1ffb4795dedcd3125eca9182d32964a2","slug":"army-take-tough-stance-on-the-use-of-social-media-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सेना का रुख सख्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर सेना का रुख सख्त
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Dec 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
सेना ने सोशल मीडिया पर छवि खराब करने वाले संदेशों को पोस्ट करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि ऐसे किसी भी संदेश के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए जो सेना की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
सेना ने सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले सेवारत और रिटायर हो चुके सैन्य कर्मियों से भी कहा कि वह ऐसी किसी भी मेल को जो सेना की छवि पर प्रभाव डाल सकती है उसके इस्तेमाल में और जिम्मेदारी से पेश आएं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया पर भ्रम और झूठ फैलाने वाले कुछ संदेशों के चलते सेना के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक सर्कुलर भी पोस्ट किया गया है।