फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Army Major dies during tank exercise in Pokhran, probe ordered

पोकरण में सेना के युद्धाभ्यास के दौरान हुई मेजर की मौत

Wed, 23 Sep 2015 10:26 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
Army Major dies during tank exercise in Pokhran, probe ordered

भारतीय सेना के युद्धाभ्यास के दौरान हुई दुर्घटना में सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई। यह युद्धाभ्यास राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से सटे जिले जैसलमेर के पोकरण फायरिंग रेंज में चल रहा था। इसी दौरान टैंक का एक गोला फटा जिससे मेजर ध्रुव यादव की मौत हो गई।

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने कहा, 'यह दुर्घटना पोकरण में मंगलवार की शाम करीब 7 बजे सेना से युद्धाभ्यास के दौरान हुई जो जैसलमेर जिले के करीब 400 किमी की दूरी पर स्थित है।' बताया जाता है विस्फोटकों के बीच टैंक का गोला रखा हुआ था जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। मेजर ध्रुव इन्हीं विस्फोटकों के पास खड़े थे जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन

Army Major dies during tank exercise in Pokhran, probe ordered

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि युद्धाभ्यास में मारे गए अधिकारी का नाम मेजर ध्रुव यादव था जिसकी पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान मौत हो गई।

फिलहाल यह दुर्घटना कैसे और किसकी लापरवाही से हुई इस बात का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। आपको बता दें कि भारतीय सेना राजस्थान के रेगिस्तानों में अक्सर युद्धाभ्यास करती है जिसमें सेना के जवानों और अधिकारियों के युद्ध के वास्तविक स्थिति जैसी समस्या से निपटने के हुनर सिखाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed