{"_id":"39652b6d12301cb201b4effb4b178fda","slug":"army-jawan-killed-11-year-old-child-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल के बच्चे को जलाकर मार डाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
11 साल के बच्चे को जलाकर मार डाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Oct 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद में मेहदीपट्टनम के अति सुरक्षित सैन्य इलाके के भीतर जली हालत में 11 साल के एक बच्चे की आज निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि बच्चे को जिंदा जलाने की घटना में सेना के लोग शामिल थे। इस कारण कल शाम से ही पूरे क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है।
पुलिस उपायुक्त वी सत्यनारायण ने आज बताया कि फिलहाल जांच के लिए टीम बना दी गई है और हालात नियंत्रण में हैं। परिवार का आरोप है कि बच्चे को सेना के जवानों ने आग के हवाले कर दिया था, जबकि सेना ने जांच के बाद पाया कि इस पूरे मामले में सेना का कोई जवान शामिल नहीं था।
पुलिस ने हालांकि बुधवार शाम को ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन सेना ने धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज करने की निंदा की है।
पुलिस ने बताया कि बच्चे को 90 फीसदी जली अवस्था में कल भर्ती कराया गया था। परिवार वालों का आरोप है कि बच्चे को केरोसिन डालकर आग के हवाले किया गया था। पुलिस ने फिलहाल फोरेंसिक जांच के साथ कई पहलुओं पर जांच बिठा दी है। लेकिन क्षेत्र में तनाव लेकिन शांतिपूर्ण हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन