{"_id":"5405bfcc-deed-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"army-is-helping-people-through-website-of-operation-surya-hope","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडितों की मदद के लिए सेना ने लॉन्च की वेबसाइट ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पीडितों की मदद के लिए सेना ने लॉन्च की वेबसाइट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए सेना की मध्य कमान 'ऑपरेशन सूर्या होप' चला रही है।
विज्ञापन
ऑपरेशन के तहत सेना ने पीड़ितों और उनके परिजनों की मदद के लिए suryahopes.in नाम की एक वेबसाइट लांच की है।
वेबसाइट पर उत्तराखंड में चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।
'अंतिम आदमी की खोज तक जारी रहेगा सूर्या होप'
विज्ञापन
वेबसाइट पर बचाए गए लोगों का नाम, स्थान और राहत कार्यों की सूचना लगातार अपडेट की जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए लखनऊ, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बद्रीनाथ व केदारनाथ आदि जगहों की हेल्पलाइन नंबर भी वेबसाइट पर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट पर आप उत्तराखंड में खोए अपने परिजनों को उनका नाम और स्थान डालकर भी ढूंढ सकते हैं।
उत्तराखंड में तबाही के बाद अब महामारी की दस्तक
8500 जवान बचा रहे जान
सूर्या होप शुरू करने वाली मध्य कमान की माउंटेन डिवीजन और मेडिकल कोर के 8500 जवान अपनी जान जोखिम में डालकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं।
मौसम की बाधा और विषम भौगोलिक परिस्थितियों में बचाव व राहत कार्य में डटे जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए मध्य कमान सेनाध्यक्ष ले. जनरल अनिल चैत ने खुद ऑपरेशन की कमान संभाल रखी है।
अलोचना के बाद मोदी ने उत्तराखंड को दिए तीन करोड़ और