{"_id":"5ab0e90066f08d305c4368856d36a114","slug":"army-did-not-want-the-publicity-of-myanmar-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो सेना इसलिए नहीं चाहती म्यांमार ऑपरेशन का प्रचार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
..तो सेना इसलिए नहीं चाहती म्यांमार ऑपरेशन का प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
सेना म्यांमार ऑपरेशन के बड़े पैमाने पर हो रहे प्रचार-प्रसार से आशंकित है। सैन्य अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि राजनीतिक स्तर पर सरकार की पीठ थपथपाने की वजह से आगे की असल सैन्य कार्रवाई में सेना को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
रणनीतिकारों का मानना है कि आगे की सैन्य रणनीति में म्यांमार सेना को शामिल करने की भारत की योजना को तगड़ा झटका लग सकता है।
म्यांमार सरकार ने उसकी सीमा में हुए किसी तरह के ऑपरेशन से खुलेआम इनकार कर यह संकेत दे दिया है कि म्यांमार जा रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को साझा कार्रवाई के लिए वहां की सेना और सरकार को राजी करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन