{"_id":"401a78fc-bbcc-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"army-chopper-crashes-at-siachen-both-pilots-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियाचिन में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सियाचिन में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 13 May 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियाचिन ग्लेशियर की बर्फीली पहाड़ियों में सोमवार को सेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सेना के सूत्रों ने बताया कि आधुनिक लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ को आर्मी एविएशन स्क्वायड्रन के दो पायलट उड़ा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे उत्तरी ग्लेशियर में यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक पायलट बर्फ की दरार में गिर गया, लेकिन वह सुरक्षित निकल आया। दूसरे पायलट को मामूली चोट लगी है।
ध्रुव एएलएच मार्क-तीन ने वायु रखरखाव अभियान के तहत लेह से सियाचिन के लिये उड़ान भरी थी। सूत्रों ने बताया कि सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिये कोर्ट आफ इन्कवायरी के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
हेलीकाप्टर सोनम चौकी के पास तैनात सैनिकों के लिये खाद्य आपूर्ति और अन्य राशन पहुंचाने जा रहा था। दुर्घटना के वक्त यह 17 हजार फुट की उंचाई पर था।
सेना ने हाल ही में अपने सियाचिन अभियानों के लिये इस तरह के हेलीकाप्टरों की सेवा शुरू की है। यह देश में परिचालन में लगे एएचएल ध्रुव का उन्नत संस्करण है।